Business News

एंडरसन टैक्स ने भारत आधार वाले अंतरराष्ट्रीय कारोबारी सहयोगी के खिलाफ स्थायी इंजक्शन हासिल किया

Business Wire India
बांबे हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण ट्रेडमार्क निर्णय में दो अंतरराष्ट्रीय फर्मो के खिलाफ फैसला दिया है। यह फैसला एंडरसन टैक्स के ट्रेडमार्क अधिकारों के अवैध हनन के मामले में दिया गया है। भारत में और दुनिया भर के अन्य न्यायक्षेत्रों में जाने-माने ब्रांड नाम एंडरसन का स्वामित्व एंडरसन टैक्स के पास है।

अदालत ने 28 अप्रैल 2017 को एंडरसन टैक्स के पक्ष में फैसला दिया जो इंटरनेशनल बिजनेस एसोसिएट्स (आईबीए) के खिलाफ है। इसके तहत स्थायी स्थगनादेश दिया गया है और आईबीए को अपनी प्रोफेसनल सेवा कंसलटेंसी को बढ़ावा देने के लिए “एंडरसन”, “आर्थर एंडरसेन” या ऐसे ही मिलते-जुलते भ्रमित करने वाले ट्रेडमार्क का उपयोग करने से रोक दिया गया है।

यही नहीं, अदालत ने एक प्राथमिक स्थगनादेश फ्रेंच फर्म जिसे आर्थर एंडरसन एंड कंपनी (पूर्व में “क्वात्रे जुलियट मैसन ब्लांशे”) के नाम से जाना जाता है को दिया है और उसे फिलहाल “एंडरसन” और “आर्थर एंडरसन” को भारत में कंसलटेंसी सेवाओं  का प्रचार करने से रोक दिया है। आईबीए ने खुद को भारत में फ्रेंच फर्म के नेटवर्क में एफिलिएट सदस्य के रूप में रखा था।

एंडरसन नाम का अवैध रूप से उपयोग करने वाली फर्मों के खिलाफ छह सप्ताह से कम में यह दूसरा कानूनी निर्णय है। अप्रैल में, उत्तरी जिला कैलिफोर्निया के यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने एक कंसेंट इंजक्शन के जरिए अमेरिकी सहयोगी मोहाला एंटरप्राइजेज, जो सनडायल कंसलटिंग के रूप में कारोबर कर रहा है, को अमेरिका में “एंडरसन” या “आर्थर एंडरसन” शब्दों का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया है।

एंडरसन टैक्स के सीईओ और प्रबंध निदेशक मार्क वोरस्ताज ने कहा, एंडरसन टैक्स अपने कानूनी अधिकारों को दुनिया भर में जोरदार ढंग से लागू करेगा ताकि एंडरसन नाम पर अपने स्वामित्व की रक्षा कर सके।” 

एंडरसन टैक्स के पास कई ट्रेडमार्क फाइलिंग का स्वामित्व है जिसमें “एंडरसन” नाम शामिल है और यह 95 देशों में टैक्स व विधि सेवाओं के लिए है। इसने अप्रैल 2017 में इंटरनेशनल बिजनेस एसोसिएट्स के खिलाफ याचिका दायर की थी।​

स्रोत रूपांतर businesswire.com पर देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20170503006445/en/ 

संपर्क :
एंडरसन टैक्स
ऑस्कर अलकांट्रा, 312-357-3963​